मुंबई: क्रिकेट मैच के लिए झमाझम बारिश तो विलेन बनते देखा होगा, लेकिन आज टीम के ऐलान में बारिश विलेन बनते दिख रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी के सभी सदस्य मुंबई टाइम पर नहीं पहुंच पाए हैं। इसकी वजह मुंबई में हो रही झमाझम बारिश है। देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई सातों दिन 24 घंटे अपनी भागती जिंदगी के लिए मशहूर है, लेकिन हाल फिलहाल में बारिश ने उसे परेशानी में डाल दिया है। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है और रिपोर्ट्स की मानें तो इसका असर एयरपोर्ट गतिविधियों पर भी पड़ा है। यही वजह है कि एशिया कप के लिए टीम के ऐलान के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शेड्यूल टाइम डेढ़ बजे से देरी से शुरू हो सकती है। सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई हेड क्वार्टर हालांकि पहुंच चुके हैं।
श्रेयस अय्यर पर जंग तो टीम इंडिया के ऐलान में मुंबई की बारिश बड़ी विलेन, दोपहर डेढ़ नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कब होगी शुरू?
- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:August 19, 2025
- Post category:स्पोर्ट्स
You Might Also Like
कोहली-रोहित युग खत्म, अब गिल-पंत की जोड़ी संभालेगी टेस्ट टीम की कमान: गिल कप्तान, पंत उप-कप्तान; इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम घोषित!
IPL 2025 का महामुकाबला: वानखेड़े में भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7:00 बजे होगा टॉस; आंकड़े, फॉर्म, स्कोरर और पिच रिपोर्ट ने बढ़ाया रोमांच!