अद्भुत माइंड रीडिंग ने बटोरा आकर्षण, एक दिन पहले ही कर दी सटीक भविष्यवाणी

You are currently viewing अद्भुत माइंड रीडिंग ने बटोरा आकर्षण, एक दिन पहले ही कर दी सटीक भविष्यवाणी

Ujjain | 22 मार्च 2026

महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर परमेश्वरी गार्डन में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिप्नोथेरेपिस्ट संजय व्यास द्वारा प्रस्तुत माइंड रीडिंग और मेंटालिज्म शो दर्शकों के लिए रोमांच और रहस्य से भरपूर अनुभव साबित हुआ।

कार्यक्रम का सबसे चर्चित और चौंकाने वाला हिस्सा वह रहा, जब संजय व्यास ने एक दिन पहले ही अपनी भविष्यवाणी सार्वजनिक कर दी थी। 22 मार्च की तड़के सुबह उन्होंने ग्रुप में एक संदेश साझा किया, जिसमें लिखा था—
👉 First time… you get 5
👉 Second time… you get 3
👉 And third time… you get 2

इसके साथ ही एक और रहस्यमयी संदेश पोस्ट किया गया—
“Queen of Hearts ❤️”
और अंत में लिखा—
🔥 “जय महर्षि गौतम… this is today’s secret!”

उस समय यह संदेश लोगों के लिए एक पहेली बना रहा, लेकिन शाम को परमेश्वरी गार्डन में लाइव शो के दौरान जब दर्शकों से डाइस और कार्ड के जरिए नंबर और कार्ड चुने गए, तो वही परिणाम सामने आया—
5, 3, 2 और Queen of Hearts ❤️

जैसे ही एक दिन पहले किए गए इस मैसेज का खुलासा हुआ, पूरे पंडाल में आश्चर्य और उत्साह की लहर दौड़ गई। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को देखकर हैरानी जताई और इसे असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन बताया।

इस अनोखे प्रयोग के माध्यम से संजय व्यास ने हिप्नोथेरेपी, माइंड रीडिंग और मेंटालिज्म की कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गहन मानसिक कौशल और रहस्य का अद्भुत संगम है।