ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की साध्वी शैल ने बाजी मारी है. देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतियोगिता में शामिल हुईं 30 सुंदरियों को पछाड़कर शैल ने खिताब हासिल किया. उन्होंने ब्यूटी और इंटेलिजेंस से सभी को प्रभावित किया.
7 भाषाओं पर कमांड
साध्वी शैल गोवा से ताल्लुक रखती हैं. वे एक मॉडल होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं. शैल कई सारे शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं, जिसमें कैलिफोर्निया बरिटो जैसा प्रसिद्ध कार्यक्रम शामिल हैं. वे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की को-फाउंडर भी हैं. साध्वी की 7 अलग-अलग भाषाओं पर कमांड है, लिख, पढ़ और बोल सकती हैं. साध्वी ने कनाडा की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर किया है.