कार राइड से डिनर तक… इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी

You are currently viewing कार राइड से डिनर तक… इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं, वे अपने इस दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे. वहां की प्रधानमंत्री  जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया. इसके साथ ही उन्‍होंने पीएम मोदी के साथ कार राइड और डिनर का लुफ्त भी उठाया. इन सब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी की तरफ से मेलोनी को दी गई गिफ्ट जमकर वायरल हो रही है. उन्‍होंने भारत की फेमस टॉफी मेलोडी गिफ्ट की.

मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए. मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू” सोशल मीडिया पर इस समय पीएम मोदी और मेलोनी के साथ वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

इससे पहले मंगलवार शाम को दोनों नेताओं ने रोम की सड़कों पर साथ कार राइड की और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया था. कई अहम मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत भी की. मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

क्‍या है कैंडी की खासियत?

पीएम मोदी ने जो टॉफी मेलोनी को गिफ्ट की उस कैंडी की खासियत है कि इसका बाहरी हिस्सा कड़ा कैरामल होता है जबकि अंदर का हिस्सा गाढ़े चॉकलेट से भरा होता है. यह मजाकिया अंदाज सीधे तौर पर उस वायरल इंटरनेट मीम “मेलोडी” (मेलोनी + मोदी) की ओर इशारा करता है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों विश्व नेताओं के बीच की गर्मजोशी भरी दोस्ती और तालमेल को बयां करने के लिए बनाया था.