उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। ये मारपीट की घटना भगवान महाकाल की शयन आरती के दौरान प्रवेश को लेकर हुई। जानकारी के अनुसार शंख द्वार बंद होने के बाद श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कुछ श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मी के बीच बहस होने के बाद मारपीट होने लगी। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों ने इस मामले की जांच की बात कही है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। दूसरी ओर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बीते दो दिनों में भक्तों ने 10 जंबो कूलर दान किए हैं। इन कूलर को टनल, विश्राम धाम आदि स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे भीषण गर्मी में दर्शनार्थियों को राहत मिलेगी। पीआरओ गौरी जोशी ने बताया 28 मई को नई दिल्ली के श्रद्धालु संदीप कपूर ने मंदिर समिति को 6 जंबों टेंट कूलर भेंट किए हैं। इसी प्रकार बुधवार को उज्जैन निवासी पवन विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल व हरीश देवनानी ने 4 जंबो कूलर भेंट किए। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कूलर प्राप्त कर दानदाताओं का सम्मान किया।
श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की घटना सामने आई

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 30, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
कर्नाटक में पिछले एक साल से चल रहा राजनीतिक ड्रामा अब खत्म होने की कगार पर है. दिल्ली में हुई हाईकमान के साथ बैठक में नए राजनीतिक समीकरण तय किए गए हैं. इसके साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज यानी कि 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने इस बात का ऐलान अपनी कैबिनेट बैठक में किया है. कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मानें तो डीके शिवकुमार को अब कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इसके साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होने के पूरे आसार हैं. कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु में ही मौजूद हैं. कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला कांग्रेस में बगावत रोकने के लिया है. डीके शिवकुमार ने भले ही खुलकर कभी बगावत का ऐलान न किया और हमेशा पार्टी के साथ रहने की बात कही हो. लेकिन समय-समय पर उनके विधायक ये मांग करते रहे हैं कि सरकार गठन के समय तय हुई बात के अनुसार डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाना चाहिए. कई बार ऐसे मौके आए जब लगा कि अब डीके कांग्रेस से बगावत कर सकते हैं. क्यों कर्नाटक में बदला जा रहा सीएम साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी. उस समय भी सिद्धारमैया और डीके के बीच सीएम पद को लेकर नोकझोंक हुई थी. इसको देखते हुए तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था. उसके अनुसार 2.5 सिद्धारमैया सीएम पद पर रहेंगे और उसके बाद डीके शिवकुमार सीएम पद पर रहेंगे. हालांकि 3 साल सरकार गठन के बाद यह रोटेशन फॉर्मूला लागू नहीं हो पाया. यही वजह है कि लगभग हर महीने कांग्रेस विधायक दिल्ली में इसको लागू कराए जाने को लेकर डेरा डाले रहते थे. इसके अलावा पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है. मतलब यह कि कांग्रेस अन्य राज्यों की तरह अब बगावत होने नहीं देना चाहती है. यही वजह है कि इस रोटेशनल सीएम फॉर्मूले को लागू किया जा रहा है. कई बार दिए बगावत के संकेत कर्नाटक में पिछले एक साल से सीएम पद को लेकर खींचतान जारी है. यह खींचतान 30 जून 2025 को शुरू हुई थी. जब शिवकुमार के गुट वाले विधायकों ने मांग की थी कि अब डीके को सीएम बनाना चाहिए. हालांकि उस समय बातचीत के जरिए मामला शांत करा दिया गया था. लेकिन यह मामला शांत नहीं हुआ जुलाई आते आते फिर सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई. इसके बाद सिद्धारमैया और डीके दिल्ली पहुंचे. हाईकमान से मुलाकात के बाद बयान जारी किया गया कि सब कुछ ठीक है. हाईकमान की कोशिश रही कि जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहे. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. नवंबर में ढाई साल पूरे होने के बाद विधायकों ने दिल्ली कूच करना शुरू कर दिया और इस मांग को तेज कर दिया कि रोटेशन फार्मूला लागू किया जाए. हालांकि इन सब के दौरान शिवकुमार सब कुछ ठीक होने और समय का इंतजार करने की बात कहते नजर आए. 26 मई को दिल्ली में हुई हाईकमान की बैठक में तय किया गया कि सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा देंगे. बैठक के बाद पीसी में ही शिवकुमार की मुस्कान ने बता दिया था कि अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. ठीक वैसा ही एक दिन बाद ही सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया.
The Kerala Story 2 Day 6 BO: बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला स्टोरी 2’ का जलवा, जानिए छठे दिन फिल्म के खाते में कितने करोड़ आए
