दिल्ली . CM अरविंद केजरीवाल को अभी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से CM केजरीवाल को राहत नहीं मिली है. अदालत ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. अदालत ने अरविंद केजरीवाल को 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश सुनाया है. अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत भी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. दोनों को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था. आबकारी नीति घोटाले में दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था. कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल को फिलहाल अभी आगे भी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. ED ने CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED के वकील ने कहा कि विनोद चौहान ने अभिषेक बोइनपल्ली के जरिए 25 करोड़ रुपये के कविता के पीए से लिए थे. यह पैसे गोवा चुनाव की खातिर लिए गए थे. बता दें कि विनोद चौहान को मई के महीने में गिरफ्तार किया गया था.
केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 19, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
27 अप्रैल को इंदौर में होगा मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा कार्यक्रम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
MP में जनजातीय छात्रावासों एवं अन्य संस्थाओं का होगा नियमित निरीक्षण, संभाग स्तरीय दल किये जायेंगे गठित: निरीक्षण दल फिजिकल प्रोग्रेस व कैरियर काउंसलिंग भी करेगा